spot_img
Homeहिंदीश्री कृष्णा मंदिर में बावा लाल जी का जन्मदिन श्रद्धा व...

श्री कृष्णा मंदिर में बावा लाल जी का जन्मदिन श्रद्धा व धूमधाम से मनाया

कादियां  (मुनीरा सलाम तारी   )

मोहल्ला धर्मपुरा के श्री कृष्णा मंदिर में मंदिर कमेटी व समूह संगत के सहयोग से सतगुरु बावा लाल जी का जन्मदिन श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। इसमें दिनभर श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर सतगुरु बावा लाल दरबार में नतमस्तक होते रहे।  मंदिर के पुजारी रंजीत मिश्रा के नेतृत्व में सुबह हवन किया गया। इस  हवन में मंदिर कमेटी के सदस्यों व संगत ने शामिल होकर पूर्णाहुति डाली। संगत ने सतगुरु बावा लाल जी के भजनों का गुणगान किया और प्रबंधकों की ओर से दोपहर के समय झंडा पूजन किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान मनोज कुमार व अन्य सदस्यों ने संगत को सतगुरु बावा लाल जी के जन्मदिन की बधाई दी। संगत के लिए प्रभु के नाम का अटूट लंगर लगाया गया।यहां पर मंदिर कमेटी के चेयरमैन सुभाष दीवान, प्रधान मनोज कुमार, मेघनाथ शर्मा, वैसाखी राम, सुबाष शर्मा, गुरबचन लाल, विजय कुमार विज, मंगलदेव भाटिया, रोशन लाल सहगल, सुरिंदर सानन, रविंदर दीवान,परविंदर शर्मा, सुमित नरूला, चंदरमोहन सलवान, विकास पुष्करणा, सुरिंदर कुमार छाबड़ा, महिला कमेटी की प्रधान त्रिशला विज, सुषमा सलवान, रूपरानी अरोड़ा, रेखा पुरी, रूप रानी सहगल, विमला महरा, विमला, अंजू अरोड़ा, उषा विग, कांता, रानी महाजन, सुमन, ज्योति भाटिया, मीरा शर्मा, सरोज, राम प्यारी, निर्मला, मधु, सविता व समूह  रही।

————–

munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments