spot_img
Homeहिंदीभाजपा मंडल कादियां ने किया युवा मोर्चा का गठन, नवदीप सिंह डिंपी...

भाजपा मंडल कादियां ने किया युवा मोर्चा का गठन, नवदीप सिंह डिंपी प्रधान व गुरमुख सिंह महासचिव बने

कादियां

भारतीय जनता पार्टी मंडल कादियां की एक विशेष मीटिंग मंडल अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार छाबड़ा की अध्यक्षता में करके युवा मोर्चा कादियां प्रधान और महासचिव की नियुक्ति की गई हैं। जानकारी देते हुए भाजपा मंडल के महासचिव अमित महाजन ने बताया कि इस मीटिंग में मंडल के समूह मेंबरों तथा विशेष तौर पर जिला प्रवक्ता डॉ. कमल ज्योति शामिल हुए। मीटिंग में सर्वसम्मति से नवदीप सिंह डिंपी को भारतीय जनता युवा मोर्चा कादियां मंडल का प्रधान और गुरमुख सिंह भाटिया को महासचिव नियुक्त किया गया है। मंडल प्रधान डॉ. अजय कुमार छाबड़ा और कमल ज्योति ने नवदीप सिंह व गुरमुख  सिंह को सिरोपे पहनाकर उनका विशेष सम्मान किया। युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रधान नवदीप सिंह व महासचिव गुरमुख सिंह ने भाजपा की समूह लीडरशिप  का आभार जताया और अपनी जिम्मेदारी को तनदेही व ईमानदारी से निभाने का विशवास दिया। उन्होंने कहा की जल्दी ही युवा मोर्चा में युवाओं को शामिल करके मंडल का विस्तार किया जाएगा। यहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार छाबड़ा, महासचिव अमित महाजन, गौरव खोसला जिला कार्यकारिणी सदस्य, उपाध्यक्ष अनीश ब्लग्गन, रजनीश महाजन, नरेश चोपडा, आईटी सैल प्रधान अंकित भाटिया, नवदीप कुमार, मांगा भाटिया, तरुण छाबड़ा, रमन भाटिया, प्रदीप कुमार व अन्य मौजूद रहे कार्यकर्ताओं ने नवदीप सिंह डिंपी व गुरमुख सिंह को उनकी नियुक्ति की बधाई दी।  ।

munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments