spot_img
Homeहिंदीलखदाता दरबार में भक्तों ने प्रभु श्री राम के भजनों का किया...

लखदाता दरबार में भक्तों ने प्रभु श्री राम के भजनों का किया गुणगान

कादियां  (मुनीरा सलाम तारी)

मंदिर ठाकुर द्वारा लोक भलाई सभा की ओर से शुरू किए गए क्रमवार संकीर्तन के तहत बस स्टैंड के लखदाता दरबार में संकीर्तन किया गया। जानकारी देते हुए सभा के सदस्य अमित महाजन ने बताया कि मंदिर ठाकुर द्वारा लोक भलाई सभा की ओर से श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में 29 मार्च से 9 अप्रैल तक कादियां के विभिन्न मंदिरों के अंदर किए जाने वाले क्रमवार संकीर्तन के नौवें दिन सभा के समूह मेंबरों व संगत ने वीरवार की संध्या को बस स्टैंड के लखदाता दरबार में दरबार की कमेटी के सहयोग से संकीर्तन किया। इसमें संगत ने शामिल होकर प्रभु श्रीराम के भजनों का गुणगान किया। यहां पर समाजसेवी वरिंदर प्रभाकर, नरेश अरोड़ा, अमित महाजन, केवल लूथरा, बाऊ राम महाजन, विपन पराशर, प्रदीप सहगल, राजू जुल्का, राजीव भाटिया, जोगिंदर पाल भुट्टो, अश्वनी वर्मा, राजीव महाजन, रजनीश महाजन, साहिल सेठ, मोती लाल,संजू सेठ, लकी जबालिया, पवन कौशल, राजेश कुमार, सुरिंदर छाबड़ा, अशोक शर्मा, अमित लूथरा प्रधान दशहरा उत्सव कमेटी कादियां, गुरजीत कुमार, राहुल कन्नोजिया, डिंपल भनोट, रजनीश महाजन अशोक शर्मा, डिंपल भनोट, गुलशन वर्मा,अनिल शर्मा, विकी शर्मा, राजेश महाजन, लखदाता दरबार कमेटी के प्रधान जोगिंदरपाल, समूह सदस्य व संगत मौजूद रही।

munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments