spot_img
Homeहिंदीभाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर हवन यज्ञ करवाकर गांधी जी व...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर हवन यज्ञ करवाकर गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री को किये श्रद्धा सुमन अर्पित

कादियां

भारतीय जनता पार्टी मंडल कादियां की ओर से मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार छाबड़ा जी की अध्यक्षता में एनजीओ सेल भाजपा ने शनिवार को गांधी जयंती पर हवन यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें वातावरण की शुद्धि हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसमें वरिंदर धुन्ना प्रदेश संयोजक, मैडम बिंदिया प्रदेश सह संयोजक, जिला प्रवक्ता कमल ज्योति, प्रदेश सचिव एनजीओ राधिका खोसला विशेष तौर पर शामिल हुए। जानकारी देते हुए महासचिव अमित महाजन ने कहा कि आज गांधी जयंती और महान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भाजपा मण्डल कादियां और एनजीओ सेल की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। डॉ. कमल ज्योति व डॉ. अजय कुमार छाबड़ा  ने  कहा कि इन महान विभूतियों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। समाज में महापुरुषों को स्मरण करते रहना चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन मिलता रहे। यहां पर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार छाबड़ा,महासचिव अमित महाजन, गौरव खोसला जिला कार्यकारिणी सदस्य, आरती बलगन जिला संयोजक एनजीओ सेल, टी सेल प्रधान अंकित भाटिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवदीप सिंह, महासचिव गुरमुख सिंह, उपाध्यक्ष रजनीश महाजन, अनीश ब्लगन, लकी जबालीय, संजू सेठ, गोल्डी बलगन, अमित, शैली महाजन, रितिका बलगन व अन्य मौजूद रहे।

munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments