spot_img
Homeहिंदीभगत सिंह का जन्मदिन मनाया

भगत सिंह का जन्मदिन मनाया

कादियान (मूनीरा सलाम तारी) आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवदीप सिंह और महासचिव गुरमुख सिंह के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह की जयंती पर आज भारतीय जनता पार्टी मण्डल कादियां में शहीद ए आजम भगत सिंह को नमन किया गया। शुरुआत कवि सम्मेलन से हुआ।
सुनील कुमार और अमित शर्मा ने भगत सिंह के सम्मान में अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार छाबड़ा और महासचिव अमित महाजन ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला, और युवा वर्ग को देश और समाज के उत्थान हेतु सदैव तत्पर रहने को कहा। नशा और प्रतिभा का पलायन रोकने हेतु युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रयत्न करने का प्रण किया।
अमित महाजन ने कहा कि युवा पीढ़ी यह मत सोचे कि देश ने हमें क्या दिया, बल्कि हम यह सोचें कि हम देश को क्या दे सकते हैं। यही भगत सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजली होगी।
ईस अवसर पर प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार भाईचारे को सम्मान चिन्ह दिए गए।
ईस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार छाबड़ा, महासचिव अमित महाजन, नरेश चोपड़ा, जिला प्रवक्ता डॉक्टर कमल ज्योति, जिला कार्यकारिणी सदस्य गौरव खोसला, सीनियर वाइस प्रधान गुरमीत सिंह जग्गी उपाध्यक्ष रजनीश महाजन,अनीश बलगण, अंकित भाटिया आई टी सेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवदीप सिंह, महासचिव गुरमुख सिंह, लकी जबालिय, बिक्रम भाटिया, दीपक भाटिया, रमन बंटी, तरूण छाबड़ा आदि मौजूद थे।

munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments