spot_img
Homeहिंदीजगजीत सिंह जग्गी बने भाजपा के ओबीसी मोर्चा मंडल कादियां अध्यक्ष

जगजीत सिंह जग्गी बने भाजपा के ओबीसी मोर्चा मंडल कादियां अध्यक्ष

| कादियां (सलाम तारी)
भाजपा मंडल कादियां की एक बैठक मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार छाबड़ा के नेतृत्व में शनिवार को हुई। जानकारी देते हुए मंडल प्रधान डॉ. अजय कुमार छाबड़ा व महासचिव अमित महाजन ने बताया कि इस बैठक में विशेष रूप से ओबीसी मोर्चा के पंजाब प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र बिट्टा, उपाध्यक्ष बिट्टू मकोड़ा, जिला प्रवक्ता कमल ज्योति, एससी मोर्चा जिला जिला प्रधान यशपाल कुंडल,ओबीसी जिला प्रधान शेंपी सोहल ने विशेष तौर से शामिल होकर जगजीत सिंह जग्गी को ओबीसी मोर्चा का मंडल कादियां अध्यक्ष नियुक्त किया। जगजीत सिंह जग्गी ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी की समूह लीडरशिप का आभार जताया तथा अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी व तनदेही से निभाने का विशवास दिया। इसी दौरान आने वाले चुनाव संबधी विस्तृत वर्णन, पार्टी की मजबूती हेतु कार्यक्रम चलाए जाने तथा कार्यकर्ताओं को लामबंद करने पर मंथन किया गे। यहां पर महासचिव अमित महाजन, संजीव कुमार जबलिया, अनीश ब्लगन, रजनीश महाजन, गौरव खोसला, अंकित भाटिया, गुरमुख सिंह, गुरमीत सिंह जंगी, राजेश चोपड़ा, प्रदीप कुमार बब्बू, मंगा भाटिया व अन्य मौजूद रहे।
——————

munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments