पर्यावरण दिवस व सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा कादियां ने लगाए 25 पौधे

0
243

कादियां(सलाम तारी)
भारतीय जनता पार्टी मंडल कादियां ने मंडल प्रधान डॉ. अजय कुमार छाबड़ा के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस और सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत कादियां के विभिन्न स्थानों पर पोधारोपन किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान अजय कुमार छाबड़ा व महासचिव अमित महाजन ने बताया कि पार्टी के जिला प्रधान परमिंदर गिल के निर्देशों पर विश्व पर्यावरण दिवस और सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सिविल हॉस्पिटल, खेतीबाड़ी दफ्तर के प्रांगण व अन्य स्थानों पर छायादार, फलदार व फूलों के 25 पोधे लगाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी मण्डल कादियां की टीम के सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यहां पर मंडल अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार छाबड़ा, महासचिव अमित महाजन, उपाध्यक्ष अनीश ब्लगन, रजनीश महाजन, आई टी सेल अध्यक्ष अंकित भाटिया, उपाध्यक्ष बबला भाटिया, युवा मोर्चा सदस्य तरुण छाबड़ा व अन्य मौजूद रहे।
———————

Previous articleਕੋਵਿਡ ਦੇ ਦੌਰ ਵਿੱਚ ਤੰਬਾਕੂਨੋਸ਼ੀ ਕਰਨਾ ਖਤਰਨਾਕ – ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਤੰਬਾਕੂਨੋਸ਼ੀ ਨਾਲ ਵੱਧਦਾ ਹੈ ਕੋਰੋਨਾ ਸੰਕ੍ਰਮਣ ਦਾ ਖਤਰਾ – ਡਾ. ਕੁਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕੋਟਪਾ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਚਲਾਨ ਕੱਟੇ
Next articleਸਤਿਆਰਾਇਣ ਮੰਦਰ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਮੰਦਿਰ ਵਿਚ ਲੱਗ ਰਹੇ ਵੈਕਸੀਨੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪਾਂ ਦਾ ਅਣਗਿਣਤ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਲਾਭ
Editor-in-chief at Salam News Punjab

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here