पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर भाविप द्वारा पौधे बांटे गए  वातावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य :  मुकेश 

0
219
 कादियां:(तारी) भारत विकास परिषद ब्रांच कादियां की ओर से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर लोगों को अपने वातावरण की सेहत संभाल के लिए पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर जानकारी देते हुए ब्रांच कादियां के प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिवस पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1972 में 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए हमारे पास एकमात्र यही ग्रह है, यह हमारा घर है और हम सभी इसकी प्राकृतिक सुन्दरता को सदैव के लिए बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है. विश्व पर्यावरण दिवस एक अभियान है, जो प्रत्येक वर्ष 5 जून को, विश्वभर में पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि आज के युग में पर्यावरण प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ती जनसंख्या और बड़ी-बड़ी इमारतों के कारण पर्यावरण की प्रकृति नष्ट हो रही है।हर जगह-जगह घने वृक्ष काट कर बड़ी बिल्डिंगों का निर्माण करना पर्यावरण और प्रकृति के साथ छेडछाड़ हैं। इतना ही नहीं जहां वाहनों का धुआं, मशीनों की आवाज, खराब रासायनिक जल आदि की वजह से, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण हो रहा है। जिसके कारण हमें अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। अत: आज हमें सबसे ज्यादा जरूरत है पर्यावरण संकट के मुद्दे पर आम जनता और  को जागरूक करने की।पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुके हैं इनके बिना इस धरती रुपी प्लैनेट पर सांस लेना दुर्बल हो जाएगा उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य अपने स्वार्थ की खातिर पौधों की कटाई किये जा रहा है वो दिन दूर नहीं जब इस धरती पर हमारे भविष्य का जीना मुहाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते पहले ही गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है और लोग गर्मी की मार न झेल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर हमें अपने इस धरती₹प्लांट को संवारना है तो प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाएं ताकि इस इस धरती को जीने लायक बनाकर रखा जा सके।  इस अवसर पर जहां उन्होंने इन लोगों पौधे वितरित कर इस दिन को मनाया वहीं उन्होंने स्वयं भी पाठशाला में पौधा लगाकर इस दिन की शुरुआत की। इसी तरह महासचिव जसबीर सिंह सम्राट तथा वित्त सचिव पवन कुमार द्वारा भी पौधे लगा कर इस दिन को माया गया । इस अवसर पर उनके साथ संजीत पाल सिंह संधू अमित कुमार अश्विनी कुमार विश्व गौरव,संजीव वेग डॉ बिक्रमजीत सिंह विनोद कुमार टोनी, गौरव राजपूत, कश्मीर सिंह राजपूत  सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे ।
Previous article6 ਜੂਨ ਰੋਸ ਦਿਵਸ ਵਜੋਂ ਮਨਾਓ- ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ
Next articleगांव के कराए विकास कार्य पर  यूथ क्लब गोहत खुर्द ने विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा व पंजाब सरकार का जताया आभार 
Editor-in-chief at Salam News Punjab

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here