बलिदान दिवस के रूप में मनी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

0
269

कपूरथला 23 june (अशोक गोगना ) जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यालय मॉल रोड में बड़े उत्साह के साथ बलिदान दिवस के रूप में मनाया।विदित हो कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रख्यात शिक्षाविद,चिंतक व भाजपा की मूल पार्टी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक अहम नेता थे।महर्षि कश्यप की कर्मभूमि जम्मू कश्मीर के एकत्रीकरण व परमिट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना में अहम भूमिका निभायी थी।वे अपनी मुखर आवाज को ले विख्यात थे।इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन ने कहा कि डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी हमसबों के आदर्श हैं।उनकी प्रेरणा और सोच को आधार मनाकर भाजपा पूरे देश में काम कर रही है।आज समय आ गया है जब मुखर्जी जी के सपने को साकार किया जाया।उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को साकार करने के लिए लगे हुए हैं। उनकी इच्‍छा थी कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न अंग है,इस कारण वहां के लिए विशेष नियम,संविधान और झंडा नहीं होने चाहिए।संपूर्ण भारत में एक नियम,एक संविधान और एक झंडा हो।इसके लिए डॉ श्‍याम प्रसाद मुखर्जी संघर्ष करते रहे।उनके इस सपने को साकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कश्‍मीर से धारा 370 हटा कर पूरा किया है।आज भारत अखंड होने के कगार पर है।उन्‍होंने कहा चीन और पाकिस्‍तान से भी भारत पूरी तरह निपट लेगी।उन्‍होंने केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिह्नों पर चलने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।इस अफसर पर भाजपा प्रदेश कार्येकर्णी सदस्य यज्ञा दत्त ऐरी, जिला महासचिव जगदीश शर्मा,जिला भाजपा उप प्रधान पवन धीर,भाजपा मेडिकल सेल पंजाब के कॉनिविनिर डॉक्टर रणवीर कौशल,पूर्व जिला प्रधान आकाश कालिया, पूर्व जिला महासचिव राजेश पासी,मंडल महासचिव अश्वनी तुली,भाजपा युवा मोर्चा पंजाब कॉलेजेस आउटरीच के को इंचार्ज भरत महाजन, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पीयूश मनचन्दा विशेष रूप से उपसिथत हुए। इस अवसर पर,जिला ngo सेल के कॉनिविनिर राजेश मनन , it एंड सोशल मीडिया के जिला कॉन्विनिर संदीप वालिया, जिला गऊ रक्षा प्रमुख साहिल शर्मा, जिला लोकल बॉडी सेल कॉन्विनिर कमल प्रभकार, मंडल उप प्रधान बॉबी शर्मा, मंडल उप प्रधान सतीश कटारिया, मंडल सचिव शाम भूटानी,अमन वालिया it एंड सोशल म इंचार्ज मंडल कपूरथला, अनिल सेठ, राकेश कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव गौरव महाजन ,युवा मोर्चा उप प्रधान सरबजीत बंटी, युवा , युवा मोर्चा उप प्रधान निखिल पूरी, युवा मोर्चा सचिव हर्ष भूटानी, युवा मोर्चा के सचिव अमरजीत सिंह ,युवा मोर्चा के सचिव अमन पंथरज, मोर्चा कार्येकर्ता दिनेश प्रभकार,मंडल लीगल सेल के कॉन्विनिर एडवोकेट पंकज शर्मा, एडवोकेट हितेश गुप्ता, राजू कुमार,धर्मवीर बॉबी,आशीष मेहता ,विक्की कुमार आदि मजूद थे

Previous articleਵਰੇਗੰਢ
Next article28 ਜੂਨ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਅੱਗੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here