spot_img
Homeਮਾਝਾਗੁਰਦਾਸਪੁਰपंजाब बनता जा रहा है गुंडागर्दी लूटपाट का गढ़ : डॉ छाबड़ा

पंजाब बनता जा रहा है गुंडागर्दी लूटपाट का गढ़ : डॉ छाबड़ा

कादियां: गत दिवस पंजाब के विख्यात गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद आज फिल्लौर के पास पी आर टी सी की बस को रोक कर बंदूक की नोक पर यात्रियों को लूटा जहां  दुर्भाग्यपूर्ण है वहीं पंजाब सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह , उक्त विचार भाजपा मण्डल कादियां के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार छाबड़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहे । उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं सरकार न चलाकर पंजाब की बागडोर किसी ओर के हवाले कर चुके हैं जिसका परिणाम यह हो रहा है कि उक्त व्यक्ति के निर्देशों पर ही पंजाब में निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है आए दिन सरेआम सड़कों पर गुंडागर्दी कत्ल लूटपाट जैसी वारदातें हो रही है लेकिन पंजाब सरकार ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में बिल्कुल विफल प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब की   पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यहां पर राष्ट्रपति शासन लागू करे ताकि लोगों की सुरक्षा को विश्वसनीय बनाया जा सके।  उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की नौजवानी , बुद्धिमता , तथा पढ़े लिखे नौजवानों की फौज विदेशों की ओर कूच कर रही है उनको पंजाब में कुछ विशेष कर दिखाने तथा नौकरियों दिलाने के ख्वाब दिखाकर उन्हें यहां पर रोकने का प्रयास करने वाली सरकार आज पंजाब में हो रही लूट पाट दरिंदगी कत्ल चोरी डकैती जैसी घटनाओं को रोकने में सक्षम नज़र नहीं आ रही है जिससे बाद में हमारे बुद्धिजीवी लोग ब्रेन ड्रेन की दुहाई देते हैं। बीते कुछ समय से पंजाब में हो रही इन वारदातों को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पंजाब में नौजवान खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं ।इस अवसर पर उनके साथ अमित महाजन, नरेश चोपड़ा ,रजनीश महाजन, अंकित भाटिया ,अनीश ब्लग्गन, शिव कुमार अरोड़ा ,तरुण छाबड़ा , लकी जम्बा , गुरमुख सिंह भाटिया ,हनी, ध्यान सिंह आदि उपस्थित थे
munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments