spot_img
Homeहिंदीस:गुरबचन कौर बाजवा की बरसी पर लंगर व ठंडे मीठे जल की...

स:गुरबचन कौर बाजवा की बरसी पर लंगर व ठंडे मीठे जल की छबील लगाई 

कादियां  (सलाम तारी) भाजपा नेता फतेहजंग सिंह बाजवा व पंजाब विधान सभा में विरोधी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा की माता स: गुरबचन कौर की सातवीं बरसी शनिवार को मनाई गई। इस  अवसर पर भाजपा नेता फतेहजंग सिंह बाजवा और उनके साथ भुपिंदरपाल सिंह विट्टी, दीपक लड्डा, पार्षद गुरबचन सिंह,चेयरमैन जसबीर सिंह ढींडसा, हरीश भारद्वाज,मिंटू बाजवा व अन्य ने माता गुरबचन कौर की तस्वीर पर पुष्पार्पित करके श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत रेलवे रोड पर सरबत के भले की अरदास करने के उपरांत संगत में लंगर व ठंडे मीठे जल की छबील वितरित की गई। यहां पर अंग्रेज सिंह विठवां, पार्षद अब्दुल वासे, विजय लड्डा, सुदेश भंडारी, भुपिंदरपाल सिंह नैनेकोट, प्रिंस सैनी, जनक राज, नवीन काली,हरीश भारद्वाज व अन्य मौजूद रहे।  फोटो : सरबत के भले की अरदास में शामिल फतेहजंग सिंह बाजवा।

munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments