spot_img
Homeਦੋਆਬਾਰੂਪਨਗਰ-ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰसीबीएसई बोर्ड के दसवीं का अंग्रेजी का पेपर डाल खुश हुए विद्यार्थी

सीबीएसई बोर्ड के दसवीं का अंग्रेजी का पेपर डाल खुश हुए विद्यार्थी

नवांशहर, 27 अप्रैल  (विप्पन)

बुधवार को सीबीएसई द्वारा दसवीं के इग्जाम की शुरुआत करवाते हुए दूसरे टर्म का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का डाल कर खुश हुए। केसी पब्लिक स्कूल के 60 के करीब विद्यार्थी डीएबी स्कूल में बने सैंटर में पेपर डालने गए। वहीं केसी स्कूल में सैंटर में एमआर सिटी पब्लिक स्कूल बलाचौर, शिव चंद पब्लिक स्कूल स्कोहपुर, किरपाल सागर अकादमी के करीब 300 स्टूडैंट ने पेपर डाला। स्कूल प्रिंसीपल अशोक कुमार जैन ने रवानगी से पहले विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स देते हुए बताया कि पेपर डालने से पहले पूरी तरह से उतरपुस्तिका के नियम व हिदायतें पढ़े तथा उनकी पालना करें। इसके बाद मिलने वाले पेपर को पूरी तरह से  शांत मन से पढे। उसके बाद जो प्रश्न आसान लगता है पहले उसको करे। पेपर में किसी भी प्रकार की कोई कांट छांट न करे, साफ सुथरा लिखे। वापिस आकर विद्यार्थियों ने स्कूल में प्रिंसीपल अशोक कुमार जैन व अन्य टीचरों संदीप वालीया, मोनिका शर्मा, जसकरण कौर, नरसिंह, पूजा मेहता, राजीव घई के साथ अपने अपने अनुभव सांझे किए।

munira salam
munira salam
Editor-in-chief at Salam News Punjab
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments